Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में पत्नी और प्रेमी ने पति को चारपाई से बांधकर जलाया, हालत गंभीर

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:53 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चारपाई से बांधकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे प ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. पत्नी और प्रेमी ने पति को चारपाई से बांधा।

    2. ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास।

    3. गंभीर रूप से झुलसे पति का इलाज जारी।

    जागरण संवाददाता, डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर)। अवैध संबंधों के चलते रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की नीयत से उसे चारपाई से बांध दिया और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

    युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्वजन ने किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक का मेडिकल कालेज बस्ती में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

    डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में गांव निवासी 28 वर्षीय पुत्र लालजी गौतम पुत्र घम्मल प्रसाद गौतम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बस्ती जनपद के रुधौली क्षेत्र स्थित सुगिया गांव निवासी पूजा गौतम से हुई थी। दोनों के सात और चार वर्ष के दो बच्चे भी हैं।

    बताया जाता है कि इसी दौरान पूजा का गोरखपुर जनपद के पीपीगंज क्षेत्र अंतर्गत बगही बारी गांव निवासी फिरोज पुत्र मुख्तार से संबंध हो गया। स्वजन के अनुसार आरोपित युवक पिछले करीब दो वर्षों से महिला का जीजा बनकर उसके घर आता-जाता था, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर को शहरी विकास के लिए मिली करोड़ों की सौगात, बुनियादी सुविधाओं में होगा सुधार

    बताया गया कि गुरुवार रात लगभग दस बजे लालजी घर में सो रहा था। इसी बीच पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पहले उसे चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे लालजी की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि घायल के पिता घम्मल प्रसाद गौतम की तहरीर पर तहरीर पर फिरोज व पूजा गौतम के विरुद्ध हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूजा व फिरोज को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।