Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति को जिंदा जलाने की साजिश करने वाली पत्नी और प्रेमी को दबोचा

    Updated: Sat, 23 May 2026 05:35 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर पुलिस ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी व प्रेमी

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी व प्रेमी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। पति को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में थे, लेकिन डुमरियागंज थाना पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे धरे रह गए।

    पुलिस के अनुसार रेहरा गांव निवासी पूजा गौतम पर अपने पति लालजी गौतम को जलाकर मारने की साजिश रचने का आरोप है। इस घटना में उसका प्रेमी फिरोज अहमद निवासी बगही बारी, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर भी शामिल था।

    मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस दल सक्रिय हो गया। शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी डुमरियागंज बस अड्डे के पास कहीं भागने की तैयारी में हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमला यादव, मुख्य आरक्षी इकरामुल्लाह, आरक्षी सत्यराम यादव, अभिषेक यादव तथा महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं। घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गोवर्धन परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे घर