Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर के इटवा में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पति समेत ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

    2. मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, ससुराल वाले फरार।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, इटवा, (सिद्धार्थनगर)। 25 वर्षीय विवाहिता की शनिार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों के पहुंचने पर विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला, जबकि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। विवाहिता के पिता ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण की जांच में जुटी है।

    इटवा क्षेत्र के रुद्रौलिया गांव निवासी राम प्रसाद यादव ने अपनी बेटी सुमन यादव का विवाह करीब एक वर्ष पहले इटवा थाना क्षेत्र के खुनियांव निवासी संदीप पुत्र रामबरन के साथ किया था। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही सुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ आए दिन मारपीट भी की जाती थी।

    शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे संदीप ने सुमन के मायके फोन कर उसकी तबीयत अधिक खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन आनन-फानन खुनियांव पहुंचे। घर के भीतर सुमन मृत अवस्था में मिली, जबकि पति व ससुराल के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। बेटी को मृत देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। कुछ देर बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस विवाहिता की मौत के कारणों के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों के घर से गायब होने के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

    खबरें और भी

    पिता राम प्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने पति संदीप के अलावा सास, ससुर, देवर, ननद और जेठानी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हुई है। उसका विवाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।