सिद्धार्थनगर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा में 20 वर्षीय युवक शिवा पाण्डेय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण। जागरण
HighLights
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा में 20 वर्षीय युवक का शव मिला।
शिवा पाण्डेय का शव घर के कमरे में फंदे से लटका था।
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका पर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम जारी।
संवाद सूत्र, पचमोहनी, (सिद्धार्थनगर)। संदिग्ध परिस्थिति में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गोल्हौरा थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय शिवा पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय के रूप में हुई। वह मूल रूप से सेखुई गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार गोल्हौरा कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के बगल वाली गली में स्थित मकान में रह रहा था। इसी मकान के एक कमरे में शिवा का शव फंदे से लटका मिला है।
पड़ोसियों के अनुसार, शिवा के पिता ने कुछ समय पहले सेखुई स्थित अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद परिवार गोल्हौरा में रहने लगा था। शिवा तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे भाई वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। युवक की अचानक मौत से स्वजन सदमे में हैं। आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार
गोल्हौरा थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।