Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:25 PM (IST)

    भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मोबाइल पार्ट्स की तस्करी का भंडाफोड़ किया। एक व्यक्ति को मोबाइल पुर्जों के साथ पकड़ा गया औ ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स की तस्करी पकड़ी गई।

    2. मोहाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पकड़ा।

    3. जब्त सामान और आरोपी कस्टम कार्यालय को सौंपे गए।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल फोन के विभिन्न पार्ट्स की तस्करी का मामला सामने आया है। मोहाना थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को मोबाइल के पुर्जों के साथ पकड़ा। बरामद सामान व आरोपित को अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मोहाना थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ककरहवा के पास तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 543/34 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास विभिन्न प्रकार के मोबाइल फोन के पुर्जे मिले। पूछताछ में उसकी पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के बरगदवा पश्चिम निवासी लवकुश के रूप में हुई।

    मोबाइल पार्ट्स से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने सामान को कब्जे में ले लिया। आरोपित व बरामद मोबाइल पुर्जों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में गलत साइड से आए ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला गंभीर, मासूम के दोनों पैर टूटे

    कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में ककरहवा चौकी के मुख्य आरक्षी आत्मानंद यादव, आरक्षी अनुराग तिवारी तथा एसएसबी लीलाडिहवा के मुख्य आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी राजाराम वर्मा, प्रणव कुमार सिंह और प्रदीप शामिल रहे।

    खबरें और भी