Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में गलत साइड से आए ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला गंभीर, मासूम के दोनों पैर टूटे

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:37 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर के डिड़ई कस्बे में गलत साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई ...और पढ़ें

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

    HighLights

    1. गलत साइड से आए ट्रक ने डिड़ई में कार को टक्कर मारी।

    2. हादसे में महिला गंभीर घायल, सात वर्षीय मासूम के पैर टूटे।

    3. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के डिड़ई कस्बे में बुधवार देर रात गलत साइड से आ रहे एक 18 टायरा ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि सात वर्षीय मासूम के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के पुरवा बाजीराव जरौवा निवासी कार चालक संदीप सिंह अपनी कार से लखनऊ से महराजगंज जिले के कोल्हुई निवासी पांच यात्रियों को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी कार डिड़ई कस्बे में डिवाइडर के पास पहुंची, तभी बांसी की ओर से आ रहे 18 टायरा ट्रक ने गलत दिशा से आकर कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में कार सवार 40 वर्षीय दीपा सोनी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि सात वर्षीय शुभम के दोनों पैर टूट गए। हादसे की सूचना पर शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से बस्ती जनपद के सीएचसी रुधौली भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

    सीटबेल्ट ने बचाई चालक व बगल में बैठे व्यक्ति जान
    ट्रक कार की आमने सामने हुई टक्कर में कार चला रहे चालक संदीप सिंह और बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति की जान सीट बेल्ट ने बचा ली। दोनों सीट बेल्ट लगाए थे, जिससे उन्हें मामूली चोटें ही आई। लोगों का कहना है क्षतिग्रस्त हुई कार को देख कर यही लगता है कि आगे जो बैठा होगा कोई नहीं बचा होगा। हालांकि आगे गोद में बैठा शुभम हादसे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में बाइक चोर और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    थानाध्यक्ष वृजेश सिंह ने बताया कि कार चालक संदीप सिंह की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।