सिद्धार्थनगर में बाइक चोर और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी ने बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें, एक छ ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिद्धार्थनगर में बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी से दो चोरी की बाइक और एक मोबाइल बरामद किया।
आरोपी के पास से एक चाकू भी मिला, अलग मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। शहर में बाइक चोरी व मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। तलाशी में उसके पास से चाकू भी मिला है। आरोपित की पहचान शहर के सिसहानिया वार्ड नंबर 18 निवासी 22 वर्षीय मो. समीर सिद्दीकी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.10 बजे विवेकानंद तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान समीर को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास चाकू मिला। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस का कहना है कि बरामद बाइक रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई थी, जबकि अपाचे बाइक शहर के थाना रोड से चुराई गई थी। बरामद मोबाइल काका पैलेस के पास हुई छिनैती की घटना से संबंधित बताया गया है। चाकू बरामद होने पर आरोपित के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पत्नी की हत्या कर कमरे में दफनाया, उसी के ऊपर सोता रहा कातिल पति
पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपित चोरी की बाइक और छीने गए मोबाइल कम कीमत पर बेचकर उससे मिलने वाले रुपये खर्च करता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूर्व की घटनाओं में उसकी संभावित भूमिका की जानकारी जुटा रही है। आरोपित को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक सदर मिथिलेश कुमार राय और एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय सहित उनकी टीम शामिल रही।