Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में रील बनाने के दौरान नदी में डूबे चार युवक, ग्रामीणों ने तीन की बचाई जान; एक की तलाश जारी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर में कुआनो नदी में रील बनाते समय चार किशोर गहरे पानी में डूबने लगे, जिसमें से एक ग्रामीण ने तीन को बचाया। एक किशोर आमिर अभी भी लापता है जि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. कुआनो नदी में रील बनाते समय चार किशोर डूबे।

    2. एक ग्रामीण ने साहस दिखाकर तीन किशोरों को बचाया।

    3. एक किशोर आमिर अभी भी लापता, तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, भवानीगंज। कुआनो नदी में रील बनाते समय रविवार को चार किशोर गहरे पानी में चले गए। अचानक चारों डूबने लगे तो नदी किनारे मौजूद एक ग्रामीण ने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। उसके साहस और सूझबूझ से तीन किशोरों की जान बच गई, जबकि एक किशोर अब भी लापता है। देर शाम तक गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश जारी रही।

    बस्ती जनपद के सोहना थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव निवासी 15 वर्षीय आमिर, 17 वर्षीय खुशहाल, 16 वर्षीय अनमोल तथा उनका एक अन्य साथी कुआनो नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे मोबाइल से रील भी बना रहे थे। इसी बीच चारों गहरे पानी में पहुंच गए और एक-एक कर डूबने लगे।

    शोर सुनकर कुछ दूरी पर भैंस चरा रहे भवानीगंज थाने के भालूकोनी गांव निवासी 48 वर्षीय शिवदास उर्फ खपखप तत्काल नदी में कूद पड़े। उन्होंने तेज बहाव और गहरे पानी के बीच साहस का परिचय देते हुए खुशहाल, अनमोल और एक अन्य किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि आमिर पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    स्थानीय गोताखोरों को तलाश में लगाया गया तथा एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। बचाए गए तीनों किशोरों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मौके पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी कराई गई है, ताकि रात में भी खोज अभियान प्रभावित न हो।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने बनेगा वेंडिंग जोन और पार्किंग, वाहन चालकों और दुकानदारों को मिलेगा लाभ

    खबरें और भी