सिद्धार्थनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या ...और पढ़ें
-1777298232529_m.webp)
मंजू, फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बढ़नी। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। महिला का नाम 25 वर्षीय मंजू पुत्र राजेश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला सोमवार सुबह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के करुआ गांव की है। मायका पक्ष ने सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की है।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने राजेश के घर के एक कमरे से धुआं उठते देखा। शोर मचने पर राजेश की मां ने ग्रामीणों की मदद से कमरा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। फर्श पर राजेश की पत्नी मंजू का शव बुरी तरह जली हुई अवस्था में पड़ा था।
आग की लपटों ने मंजू के शरीर को करीब 80 प्रतिशत तक झुलसा दिया था। ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फारेंसिक टीम बुलाई गई, जिसने कमरे की गहनता से जांच की।
पति, ससुर एवं जेठ-जेठानी पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका की मां कपूरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मंजू का उसके पति राजेश, ससुर राजेंद्र, जेठ मोहित और जेठानी सरोज के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि राजेश के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर मंजू को प्रताड़ित किया जाता था।
खबरें और भी
मृतका की मां का दावा है कि मंजू का शव उसकी जेठानी के कमरे में मिला है, जबकि वह उस कमरे में कभी नहीं जाती थी। मायका पक्ष का आरोप है कि तीनों ने मिलकर मंजू की हत्या कर उसे जला दिया।
फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। -मयंक द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी।