Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, मकान गणना की ट्रेनिंग हुई समाप्त

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर में डिजिटल जनगणना 2027 के तहत मकान गणना प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसमें मोबाइल ऐप के जरिए सटीक लोकेशन और विवरण दर्ज करने पर जोर दिया गया, जिससे ...और पढ़ें

    डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज।

    डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बर्डपुर। जनगणना 2027 के तहत दूसरे चरण में आयोजित तीन दिवसीय मकान गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन बुधवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मकानों की सटीक लोकेशन, नंबरिंग और विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।

    प्रशिक्षक यशवंत कुमार और रवि प्रकाश ने प्रगणकों व सुपरवाइजरों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संकलन, लोकेशन टैगिंग और सही एंट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित बुकलेट और पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

    इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने जनगणना की प्रक्रिया और नई डिजिटल प्रणाली की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारत की यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराया जाएगा। इससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता और गति आएगी।

    प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के प्रयोग, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, क्षेत्रवार सर्वेक्षण और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गणनाकर्मी अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और किसी भी त्रुटि से बचें।

    खबरें और भी

    समापन अवसर पर सभी कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रेनू यादव, आशीष चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, फूलचंद्र, प्रमिला कन्नौजिया, आशा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ग्राम प्रधान से 23 हजार की रिकवरी के आदेश, पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर निकाल ली थी रकम

    यह भी पढ़ें- 'एक लाख से अधिक किसानों के योगदान से साकार हुआ गंगा एक्सप्रेसवे', सीएम योगी ने जताया आभार