Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नेपाली युवक गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:46 PM (IST)

    पुलिस ने शोहरतगढ़ कस्बे में हुई आर्टिफिशियल आभूषण की दुकान में चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के आ ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. शोहरतगढ़ में आभूषण दुकान चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

    2. नेपाली युवक निरंजन केवट उर्फ भोला चोरी के आरोप में गिरफ्तार।

    3. चोरी के आभूषण और 1500 रुपये नकद पुलिस ने किए बरामद।

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़, (सिद्धार्थनगर)। पुलिस टीम ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में वन ग्राम गोल्ड की दुकान में हुई चोरी का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। चोरी के आभूषण एवं नकदी के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    आरोपित की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा थाना क्षेत्र स्थित हथौसा निवासी 20 वर्षीय निरंजन केवट उर्फ भोला पुत्र रामचंद्र केवट के रूप में हुई है।

    सीईओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि 17 जुलाई की रात कस्बे के नेशनल हाईवे पर स्थित एक आर्टिफीशियल आभूषण की दुकान से ताला तोड़ कर चोरी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम चोरी का पर्दाफाश के लिए लगी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान खुनुवा बाईपास के प्लाईवुड तिराहा के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    तलाशी के दौरान आरोपित के पास से तीन ब्रेसलेट, दो जोड़ी कंगन, नौ अंगूठियां, दो नेकलेस, दो जोड़ी कान के टप्स, पांच मंगलसूत्र लाकेट सहित एक - एक चेन एवं हार तथा 1500 नकद भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    पुलिस का कहना है कि बरामद सभी आभूषण चोरी के हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया गया है। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, मुख्य आरक्षी दयानंद, अजय कुमार, दिनेश कुमार यादव, सतीश कुमार सिंह एवं प्रभाकर यादव शामिल रहे।