स्मार्ट मीटर दिहाड़ी मजदूर पर पड़ा भारी, महीने में आ रहा 1000-5000 रुपये का बिजली बिल
भवानीगंज में दिहाड़ी मजदूरों के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर बड़ी समस्या बन गए हैं। पहले के ₹200-₹300 के बजाय अब ₹1000-₹5000 तक के बिल आ रहे हैं, जिससे बि ...और पढ़ें
-1776597792843_m.webp)
स्मार्ट मीटर का बिल दिहाड़ी मजदूर पर पड़ रहा भारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भवानीगंज। दिहाड़ी पर गुजारा करने वाले मजदूरों और गरीब परिवारों के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब गले की फांस बन गए हैं। पहले जहां दो-तीन सौ रुपये में महीने भर बिजला आपूर्ति मिल जाती थी, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अचानक 1000 से 4000-5000 रुपये तक पहुंच रहा है।
बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट जाती है, रिचार्ज कराने के पैसे नहीं होते तो घर में अंधेरा छा जाता है। रोज की मजदूरी जोड़कर भी बिल भरना मुश्किल हो रहा है।
जनता की अधिकारियों से अपील
उपभोक्ता सत्य नारायण स्मार्ट मीटर खाता संख्या 3893493000, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर है, रोज 500 रुपये कमाता है। घर में सिर्फ पंखा और बेसिक लाइटें चलती हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद एडवांस बिल भरने में असमर्थता के चलते बिजली बार-बार कट रही है। उनका कहना है, रोज कमाकर खाते हैं, एडवांस में 1000 रुपये कहां से लाएं।
उपभोक्ता रामकुबेर खाता संख्या 58632840001 का कहना है कि पुराने मीटर में महीने के अंत में बिल जमा करना पड़ता था। वह भी 500 रुपये तक, अब 500 रुपये डालो तो तीन दिन में बिल माइनस हो जाता है और अपने आप बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। मजदूरी जो मिलता है सब बिजली बिल जमा करने में चला जा रहा है।
उपभोक्ता शांति खाता संख्या 4083805000 का कहना है, पहले महीनों महीनों तक बिजली मिलती थी। लेकिन अब कब बंद हो जाए कुछ कहना मुश्किल है, स्मार्ट मीटर समझ से परे है।
उपभोक्ता संतराम पाल खाता संख्या 3313294000 का कहना है कि रिचार्ज करने के बावजूद बिना जानकारी के बिजली गुल हो जाती है। हम जैसे अशिक्षित लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है स्मार्ट मीटर योजना।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
अधिशाषी अभियंता विद्युत डुमरियागंज संतोष त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने पर रविवार से अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। लेकिन जो स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर आ गए है। उनकी फिलहाल यथा स्थित बनी रहेगी। उसमें आ रही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।