विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थनगर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट के बाद मलबे से निकाले गए दो और शव, मृतकों की संख्या हुआ चार

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:09 AM (IST)

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में पटाखे के गोदाम में विस्फोट के बाद देर रात दो और शव मलबे से निकाले गए। आशंका है कि अभी मलबे में और शव हो सकते हैं। हालांक ...और पढ़ें

सिद्धार्थनगर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट के बाद मलबे से निकाले गए दो और शव। -जागरण
सिद्धार्थनगर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट के बाद मलबे से निकाले गए दो और शव। -जागरण

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के अलीगढ़वा कस्बा में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद रात में खोजबीन के दौरान मलबे में दो और शव मिले हैं। उन शवों को रात करीब 12 बजे बाहर निकाला गया है। शव क्षत-विक्षत होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि गोदाम में और शव हो सकते हैं, लेकिन विस्फोट के चलते छत की विम लटक आई है। लोग डर से गोदाम के भीतर नहीं प्रवेश कर रहे हैं कि कहीं विम लोगों के ऊपर न गिर जाए।

मंडलायुक्त बस्ती अरविंद सिंह घटना की जानकारी पाकर मंगलवार की रात में अलीगढ़वा कस्बा स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर मौके पर जायजा लिया। कमिश्नर के सामने ही मलबे से दो शव और निकाले गए। माना जा रहा है कि मलबे में और भी शव हो सकते हैं, क्योंकि लोग नेपाल से आए थे। कमरे में कितने लोग थे इसके बारे में किसी को सही से जानकारी नहीं है। मंगलवार को घटना के दौरान मौके पर दो लोगों को मृत होने की पुष्टि हुई थी तथा चार लोग घायल हुए थे। उनका इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में चल रहा है।

यह भी पढ़ें, UP News: पटाखे के गोदाम में विस्फोट, खतना कराने आए बच्चे समेत दो की मौत, पांच घायल; पांच-छह बाइक भी जलकर राख

घटना की जानकारी होने पर रात करीब 12 बजे मंडलायुक्त ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मलबे से दो और शव निकाला गया तो मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान में कितने लोग थे इसके बारे में किसी को भी ठीक से जानकारी नहीं है, क्योंकि खतना कार्यक्रम में ज्यादातर लोग नेपाल से आए थे इसलिए लोगों की संख्या के बारे में किसी को भी ठीक से जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें, Maharajganj News: मौत को दावत दे रहा बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण व बिक्री, नहीं चेता तो हो सकती है बड़ी घटना

घटना में घायल व मृतकों में दो लोग नेपाल के ही है। बुधवार की सुबह सात बजे से ही घटनास्थल पर अधिकारियों का आना शुरू हो गया। सुबह सात बजे सदर एसडीएम डा. ललित कुमार व सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए।