Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में युवक को पिकअप से कुचलने का किया प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के बांसी में जमीन के पुराने विवाद में एक युवक को पिकअप से कुचलने और सरिया से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. जमीन के पुराने विवाद में युवक पर हमला।

    2. पिकअप से कुचलने का प्रयास, सरिया से वार।

    3. तीन नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बांसी(सिद्धार्थनगर)। जमीन के पुराने विवाद में एक युवक को पिकअप से कुचलकर मारने के प्रयास और सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभौली गांव निवासी संजय कुमार मद्देशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल से रानीगंज बाजार जा रहे थे।

    आरोप है कि गांव का ही बनवारी महेंद्रा पिकअप से पीछा करते हुए तारागुजरौलिया के आगे फजीहतवा नाले के पास पहुंचा और पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गए। आरोप है कि इसके बाद बनवारी ने पिकअप को आगे-पीछे कर उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया।

    वाहन कीचड़ में फंसने पर पिकअप में सवार गोलू, गोपाल और रामनाथ नीचे उतर आए तथा सरिया से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

    खबरें और भी