Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाईस्‍कूल में टॉप करने वाली प्राची न‍िगम का क्‍या रहा इंटर का र‍िजल्‍ट? चेहरे के बालों की वजह से तस्‍वीर हुई थी वायरल

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:29 PM (GMT+05:30)

    2024 की हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम, जो चेहरे के बालों के लिए ट्रोल हुई थीं, ने इंटरमीडिएट में 91.20% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने गणित में 99 अंक प्राप् ...और पढ़ें

    वर्ष 2024 में हाईस्कूल की टापर रहीं प्राची निगम।

    वर्ष 2024 में हाईस्कूल की टापर रहीं प्राची निगम।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा प्राची निगम ने वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सीतापुर का नाम रोशन करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया था। रिजल्ट आने के बाद जब उनकी फोटो इंटर मीडिया पर वायरल हुई, तो कुछ लोगों ने उनके चेहरे के बालों (मूंछों) को लेकर उनका भद्दा मजाक उड़ाकर ट्रोल किया था। प्राची ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

    अंग्रेजी विषयों को छोड़कर उन्होंने अन्य सभी विषयों में उनको अच्छे अंक मिले हैँ। अंग्रेजी में उनके 73 अंक ही आ पाए। गणित में 99, हिंदी में 96, रसायन विज्ञान में 95 और भौतिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त किए हैं। अगर अंग्रेजी में प्राची के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आ जाते तो वह एक बार फिर मेरिट में स्थान बनाती।

    मजाक उड़ाए जाने पर प्राची ने बहुत ही परिपक्वता से जवाब दिया था। उन्होंने कहा था -अगर मेरे चेहरे पर बाल न होते तो शायद मैं टॉप न करती। मेरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर था, अपने लुक पर नहीं। लोगों का काम कहना है, लेकिन मेरी सफलता मेरी पहचान है।

    अब भी उनका लक्ष्य बदला नहीं है। प्राची आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहती हैं। वह इस सपने को पूरा करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। जब उनका मजाक उड़ाया गया, तब देश के कई बड़े नामों ने उनके समर्थन में ट्वीट किए थे। प्राची ने बताया कि शक्ल में नहीं अक्ल में विश्वास करती हैं। बताया, आइआइटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के चलते वह अंग्रेजी विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाई। यही वजह रही कि उनके नंबर कम हो गए।

    खबरें और भी

    प्रवेश परीक्षा में टॉप करने का जुनून

    प्राची को मेरिट लिस्ट में स्थान न बनाने का अफसोस है, लेकिन उनका हौसला कमजोर नहीं है। बताया, उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है। इंटरमीडिएट के परिणाम को उन्होंने इसी तरह से लिया है। वह पूरी क्षमता के साथ आइआइटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। बताया, वह प्रवेश परीक्षा में टाप करके इंजीनियर बनकर देश सेवा करेंगी।

    यह भी पढ़ें- UP Board Results 2026: टॉपर लिस्ट में सीतापुर का दबदबा कायम, हाई स्कूल और इंटर की मेरिट सूची में जिले के 18 मेधावी