Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sitapur-UP Board Results 2026: टॉपर लिस्ट में दबदबा कायम, हाई स्कूल और इंटर की मेरिट सूची में जिले के 18 मेधावी

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:21 PM (IST)

    Sitapur-UP Board Results 2026: इस वर्ष हाईस्कूल में 14 व बारहवीं में चार मेधावियों ने प्रदेश की टाप टेन सूची में जगह बनाई है। ...और पढ़ें

    हाई स्कूल की टॉपर कशिश वर्मा ---                   इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा

    हाई स्कूल की टॉपर कशिश वर्मा --- इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा 

    HighLights

    1. हाई स्कूल में कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया

    2. इंटरमीडिएट में टॉपर शिखा वर्मा को 97.60 प्रतिशत अंक मिले

    3. हाईस्कूल में 14 और इंटरमीडिएट में चार ने बनाई जगह

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा में सीतापुर का दबदबा कायम है। इस वर्ष हाईस्कूल में 14 व बारहवीं में चार मेधावियों ने प्रदेश की टाप टेन सूची में जगह बनाई है।

    हाईस्कूल में जिले की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत व बारहवीं में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टाप किया है। यह दोनों छात्राएं महमूदाबाद तहसील के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार की हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में 14 व बारहवीं में चार मेधावियों ने प्रदेश की टाप टेन सूची में जगह बनाई है।

    इसमें 20 मेधावी महमूदाबाद क्षेत्र व एक-एक बिसवां व सीतापुर के हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में सीतापुर बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद की प्राची निगम ने हाईस्कूल और शिवम वर्मा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में टाप किया था। वर्ष 2023 में इसी विद्यालय की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल की टापर रही थीं। परिणाम की घोषणा होने के बाद मेधावियों व उनके परिवारजन को हर ओर से बधाइयां मिलने लगीं। विद्यालय पहुंचकर शिक्षक, स्टाफ व साथियों के साथ खुशी मनाई।

    हाईस्कूल में इसी कालेज की अर्पिता तीसरे स्थान पर रहीं हैं। एसवी इंटर कालेज बलदेवनगर मानपुर के आदिल खान चौथे, एमएसडी स्मारक इंटर कालेज बाबा कुटी की दिव्या वर्मा पांचवें, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कालेज सेमरी की अनामिका मौर्या व प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद के अंकित कुमार सातवें, आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नैपालापुर के नैतिक पांडेय व एमएसडी स्मारक इंटर कालेज बाबाकुटी की आरोही वर्मा आठवें, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज महमूदाबाद की स्नेहा वर्मा व प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कालेज की शगुन वर्मा नवें, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज महमूदाबाद के अंश वर्मा व अंशिका वर्मा और प्रकाश विद्या मंदिर के अनिरुद्ध वर्मा दसवें स्थान पर रहे हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में प्रकाश विद्या मंदिर की अनुष्का यादव पांचवें, इसी विद्यालय की मानसी पोरवाल व बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली की वैष्णवी प्रदेश की मेरिट में छठे स्थान पर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 में टॉपर और सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

    बेसब्री से था इंतजार, परिणाम आते दिखा उत्साह

    बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड की वेबसाइट पर शाम चार बजे परिणाम अपलोड होते ही विद्यार्थी देखने लगे। सफलता से विद्यार्थी उत्साह में नजर आए। खुशी में डूबे विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इसके बाद लड्डुओं से मुंह मीठा कराया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने साथियों व शिक्षकों के साथ सेल्फी ली खुशी में झूमते नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 में हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर का बजा डंका, कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर