Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 में टॉपर और सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

    UP Board Results 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिणाम घोषित होने के बाद सभी टॉपर और सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

    HighLights

    1. हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर का बजा डंका, कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर

    2. बाबू राम सावित्री देवी इंटर कालेज की बालिकाओं का कमाल

    डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को प्रयागराज में घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिणाम घोषित होने के बाद सभी टॉपर और सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, मां सरस्वती से यही प्रार्थना है।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणाम में कक्षा दस का पास 89.55 और कक्षा 12 का 82.60 प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच 8,265 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 मार्च से 30 मार्च के बीच की गई। परीक्षा रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में संपन्न हुई। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी उतने ही दिनों में पूरा कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 में हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर का बजा डंका, कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर

    यूपी बोर्ड के हाई स्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने समान रूप से 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति है जिसे 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर सीतापुर की शिखा वर्मा है जिन्हें 97.60 प्रतिशत अंक मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के UP Board Results 2026 विद्यार्थियों की डिजिलॉकर तक पहुंच होगी आसान, करें क्यूआर कोड स्कैन

    दूसरे स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा को समान रूप से 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल के संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक हैं। हाई स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 तथा इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 है।

    खबरें और भी