ट्रांसफर आदेश के बाद 24 घंटे में सचिव ने किया 22 लाख का भुगतान, अब सेक्रेटरी के पेमेंट वाले कामों की होगी जांच
रामपुर मथुरा में सचिव सेवक राम ने स्थानांतरण आदेश के एक दिन बाद ही 22 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। अब बीडीओ द्वारा कार्यमुक्त किए जाने के बाद ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
स्थानांतरण आदेश के बाद सचिव ने 22 लाख का भुगतान किया।
एक ही दिन में विभिन्न कार्यों के नाम पर राशि दी।
बीडीओ ने सचिव के भुगतानों की जांच के आदेश दिए।
संवाद सूत्र, रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा में तैनात सचिव सेवक राम का स्थानांतरण आदेश 15 जुलाई को जारी हुआ था। सचिव ने 16 जुलाई को एक दिन में विभिन्न कार्यों के नाम पर 22 लाख 43,180 रुपये का भुगतान फर्मों को कर दिया है।
क्या कारण रहा कि एक दिन में ही इतनी राशि का भुगतान किया गया। इसमें हैंडपंप मरम्मत, रीबोर, कैमरा रिचार्ज, शौचालय मरम्मत, निर्माण सामग्री, प्रशासनिक व्यय दर्शाए गए हैं। एक सप्ताह बाद बीडीओ ने कार्यमुक्त किया है, अब सचिव के भुगतान वाले कार्यों की जांच होगी।
कनरखी व धमौदा में 15 लाख से अधिक भुगतान
राजापुर इसरौली से 4,96,623, धमौदा में 8,36,928, गौरिया में 71,436, अखरी में 56,886, कनरखी 7,28,807, केसरवारा में 30 हजार, बरियारपुर में 22,500 रुपये का भुगतान किया गया है।
नाव के नाम पर 2.14 लाख का भुगतान
कनरखी में सचिव ने 2,14,233 का भुगतान नाव खरीद व मरम्मत के नाम पर किया है। वहां नाव आई न मरम्मत हुई। गांव के लाल ने बताया नाव की मरम्मत नहीं हुई। नदियों का पानी उफना रहा है। फसलें जलमग्न हैं, गांव कटान की जद में हैं। पैसा निकल गया जरूरी इंतजाम नहीं हुए। हालांकि कनखी की प्रधान कुंवारी देवी का दावा है कि चार नाव खरीदी हैं।
सचिव के पास 12 ग्राम पंचायतों का प्रभार
रामपुर मथुरा ब्लाक में कुल 79 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें केवल रामसेवक के पास 12 का प्रभार था। बीडीओ प्रतिभा जायसवाल सिधौली में तैनात थी तो सचिव वहीं तैनात थे। बीडीओ रामपुर मथुरा आई तो रामसेवक भी यहां आ गए।
23 जुलाई को किया कार्यमुक्त
खबरें और भी
सचिव को बीडीओ ने 23 जुलाई को कार्यमुक्त किया है। सचिव का स्थानांतरण कसमंडा ब्लाक में किया गया है। सचिव ने जिन कार्यों का भुगतान किया है, उनका सत्यापन कराया जाएगा।
खीरी की फर्म को 13 लाख से अधिक भुगतान
एक अप्रैल से अब तक सचिव ने ओम इंटरप्राइजेज अयोध्यापुरी लखीमपुर खीरी की फर्म को 13 लाख 56,169 रुपये भुगतान किया है।
फर्म को जो भुगतान किए गए वह नियमानुसार हैं। उनका कार्य कराया गया है। इसी कारण रिलीव होने से पहले भुगतान किया गया है। - सेवकराम, सचिव
सचिव ने एक दिन में बड़ी राशि का भुगतान किया है। मामला संज्ञान में है। जिन कार्यों का भुगतान किया है, उनका सत्यापन कराएंगे। बिना कार्य के भुगतान की पुष्टि होने पर कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। - प्रतिभा जायसवाल, बीडीओ रामपुर मथुरा।