Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब 2G नहीं 4G की स्पीड से चलेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं को नहीं देना पड़ेगा शुल्क

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

    सीतापुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को 2G से 4G में अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग में कोई समस्या न हो। यह मोबाइल रिचार्ज की तरह ...और पढ़ें

    अब 2G नहीं 4G की रफ्तार से चलेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर।

    अब 2G नहीं 4G की रफ्तार से चलेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सीतापुर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर को फोर-जी में परिवर्तित कराया जा रहा है। पहले यह मीटर विभाग टू-जी की तरह कार्य कर रहा था। विभाग का इसके पीछे का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में किसी प्रकार की समस्या न हो इसको लेकर यह कार्य किया जा रहा है। जिस तरह प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कर संचालित किया जा रहा है, ठीक उसी तरह बिजली का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एक वीडियो भी साझा किया गया है। वीडियो को उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर विभिन्न प्रकार की जानकारी सीख रहे हैं। बिजली के नए कनेक्शन के साथ प्री-पेड स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं।

    76,924 मीटर हुए प्रीपेड

    विभाग की ओर से जिले में 88,528 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसमें से 76,924 का विभाग की ओर से प्रीपेड कर दिया गया है। विभाग की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि जिस तरह प्री-पेड मोबाइल का पहले रिचार्ज कर संचालन किया जाता है, ठीक उसी तरह रिचार्ज कर बिजली का उपभोग किया जा सकता है।

    मध्यांचल मुख्यालय स्तर से स्मार्ट मीटर प्रणाली में डिस्कनेक्शन-रीकनेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित कर दी गई है। प्रीपेड बैलेंस शून्य होने पर बिजली कट जा रही और रिचार्ज करने पर आपूर्ति सुचारू हो जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अचानक कटी बिजली तब पता चला प्रीपेड हो गया स्मार्ट मीटर, 4 माह पूर्व पोस्टपेड कह एजेंसी कर्मियों ने लगाया था मीटर

    शुरुआती दौर में उपभोक्ताओं के यहां टू-जी स्मार्ट मीटर लगवाए गए थे। जिन्हें फोर-जी में परिवर्तित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पुराने मीटर की जगह फोर-जी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, इसका कोई शुल्क नहीं है।

    खबरें और भी

    घर-घर पहुंचकर किया जा रहा जागरूक

    अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने अधिशासी अभियंता सिधौली शैलेंद्र सिंह राजपूत के साथ सिधौली कस्बा में पहुंचकर स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं से बातचीत। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता को मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इस एप के माध्यम से वह प्रतिदिन घर में हो रही बिजली की खपत और बैलेंस देख सकेंगे।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी है। यह पहले टू-जी था, जिसे फोर-जी में परिवर्तित किया जा रहा है। अच्छा नेटवर्क होने से स्मार्ट मीटर भी कार्य भी ठीक से करेगा। स्मार्ट मीटर के प्रत्येक उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट एप जरूर डाउनलाेड करना चाहिए। -ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता-सीतापुर।