सीतापुर में प्रशासन ने खलिहान की जमीन पर बन रही मस्जिद गिरवाई, विवाह के चलते हुई कार्रवाई
सीतापुर के कुर्मिनपुरवा में बिसवां प्रशासन ने सरकारी खलिहान की जमीन पर बनी एक विवादित और अर्द्धनिर्मित मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई में ...और पढ़ें

खलिहान की जमीन पर अर्द्धनिर्मित मस्जिद गिरवाई।
HighLights
सीतापुर में सरकारी खलिहान पर बनी मस्जिद ढहाई गई।
बिसवां प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध ढांचा हटाया।
चकमार्ग भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया, भारी पुलिस बल मौजूद।
संवाद सूत्र, थानगांव (सीतापुर)। कुर्मिनपुरवा में रविवार को बिसवां तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से विवादित एवं अर्द्धनिर्मित मस्जिद के ढांचे को बुलडोजर से हटवा दिया। साथ ही मस्जिद से सटे चकमार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर आम आवागमन के लिए खाली कराया गया।
कुर्मिनपुरवा गांव निवासी हबीब, मजीद, इस्लाम एवं इन्शान पुत्रगण मकदूम ने कई वर्ष पहले खेत में मस्जिद का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य आधा ही हो पाया कि पारिवारिक विवाद के चलते बंद हो गया था। जिसके बाद से यह ढांचा विवाद का विषय बना हुआ था।
रविवार को तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार, लेखपाल अंकुर शेखर वर्मा, थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम, थानाध्यक्ष रामपुर मथुरा श्यामू चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और अर्द्धनिर्मित मस्जिद को बुलडोजर से दिया गया।
यह भी पढ़ें- बागपत में इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टोल प्लाजा के इंचार्ज ने दी वाहन टक्कर की धमकी, इंचार्ज समेत दो कर्मचारी गिरफ्तार
साथ ही उससे सटे चकमार्ग को भी खाली कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया जाता है कि आसपास तालाब और खलिहान की लगभग 25 बीघा सरकारी भूमि भी दर्ज है।
खलियान की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनी थी और मदरसे का भी संचालन किया जा रहा था। अर्द्धनिर्मित मस्जिद को बुलडोजर से गिरवा दिया गया है। -अनिल कुमार, तहसीलदार बिसवां।