सीतापुर में कार तालाब में गिरने से 3 लोगों की मौत, हादसे में घायल बेटे से मिलकर लौट रहा था पिता
सीतापुर के सिधौली-बिसवां मार्ग पर पांचपीर पंप के पास देर रात एक कार तालाब में गिर गई, जिससे सिधौली निवासी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
-1793087240760_m.webp)
तालाब में कार डूबने से तीन लोगों की मौत।
HighLights
सिधौली-बिसवां मार्ग पर कार तालाब में गिरी।
हादसे में सिधौली के तीन लोगों की दर्दनाक मौत।
पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपे।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। सिधौली-बिसवां मार्ग पर पांचपीर पंप के पास सोमवार देर रात तालाब में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
कार में सवार तीनों लोग नानपारा से सिधौली लौट रहे थे। उनकी पहचान सिधौली निवासी रामेंद्र सिंह, राकेश चौरसिया और सतीश निर्मल के रूप में हुई है।
देर रात ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया। मंगलवार सुबह तक कार से तीनों के शव बरामद कर लिए गए। सहादतगंज में पुलिसबल की मौजूदगी में तीनों शव घर पर पहुंच गए हैं।

कार के आगे की सीट पर दो शव थे
पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी से घर लौट रहे ग्रामीणों ने तालाब में कुछ तैरता देखा। टॉर्च जलाने पर कार की छत दिखाई दी। पुलिस को सूचना दी गई, क्रेन से कार बाहर निकाली गई। कार में 3 लोगों के शव मिले, दो आगे और एक पीछे की सीट पर था।
परिजनों ने बताया कि राकेश के बेटे का बहराइच में एक्सीडेंट हुआ था, उसे देखने तीनों गए थे। लौटते समय आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं और जांच कर रही है।
-1793087251915.webp)
नींद की झपकी आने से हो सकता है हादसा- एसपी
#WATCH सीतापुर, उत्तर प्रदेश: SP अंकुर अग्रवाल ने कहा, "थाना सिधौली में एक घटना हुई थी जिसमें कल किसी ने बताया था कि उनके पिताजी किसी के साथ बहराइच गए थे। वे वापस नहीं आए... 3 लोग बहराइच गए थे। वे लोग सुबह वापस आ रहे थे और उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी गाड़ी तालाब में गिर गई। यह संभावना है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते हुए नींद आ गई और उनकी गाड़ी तालाब में गिर गई... आज सुबह करीब 4 बजे हमने गाड़ी को तालाब से निकलवाया है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
SP अंकुर अग्रवाल ने कहा, "यह संभावना है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते हुए नींद आ गई और उनकी गाड़ी तालाब में गिर गई। आज सुबह करीब 4 बजे हमने गाड़ी को तालाब से निकलवाया है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया है।'
यह भी पढ़ें- हापुड़: तालाब के दलदल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाकर उठाई सुरक्षा की मांग