Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस, कार्य न करने पर जब्त होगी जमा धनराशि

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 03:37 PM (IST)

    सीतापुर के सिधौली में घटिया सामग्री से आरसीसी रोड व नाली निर्माण पर नगर पंचायत ने ठेकेदार मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया है। समय पर ...और पढ़ें

    घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस।

    घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस।

    HighLights

    1. सिधौली में आरसीसी रोड व नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग।

    2. मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी को नगर पंचायत सिधौली का नोटिस।

    3. समय पर कार्य न होने पर ठेकेदार की जमा धनराशि होगी जब्त।

    संवाद सूत्र, सिधौली (सीतापुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत सिधौली में कराए जा रहे आरसीसी रोड व नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है।

    समय पर कार्य पूरा न करने और निम्न गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल करने पर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

    12 लाख की लागत, फिर भी काम अधूरा

    वार्ड गांधीनगर दक्षिणी में हबीब के मकान से राघव मिश्रा के मकान तक आरसीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए आमंत्रित निविदा में मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी की दरें सर्वन्यून थीं। इसी आधार पर कंपनी को 29 फरवरी 2024 को लगभग 12 लाख रुपये की लागत से कार्यादेश जारी किया गया था।

    जेई की जांच में खुली पोल

    नगर पंचायत के अवर अभियंता नवीन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया तो निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है।जांच में यह भी सामने आया कि टेंडर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम है, लेकिन मौके पर काम जवान सिंह कराते मिले।

    नोटिस में चेतावनी

    अवर अभियंता नवीन कुमार ने मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी कर कहा है कि उक्त निर्माण कार्य को तत्काल आवरण और मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।

    नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि समय से गुणवत्ता परक कार्य पूरा नहीं किया गया तो निविदा निरस्त कर ठेकेदार की जमा धनराशि जब्त कर ली जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व ठेकेदार का ही होगा।

    ईओ ने जताई नाराजगी

    नगर पंचायत ईओ रेणुका यादव ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया सामग्री का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, एनटीपीसी ऊंचाहार में नई यूनिट लगाने की तैयारी

    यह भी पढ़ें- बलरामपुर में तहसीलों से नहीं मिली रिपोर्ट, खतौनी के लिए लगा रहे चक्कर; गांव में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

    खबरें और भी