Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर: पिकअप के डीजे पर चढ़े दो कांवड़ियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत, तीन लोग झुलसे

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:59 AM (IST)

    सीतापुर में सरयू नदी जल भरने जा रहे कांवड़ियों के पिकअप वाहन में 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. सीतापुर में हाईटेंशन लाइन से पिकअप में करंट दौड़ा।

    2. दो लोगों की मौत, छह अन्य गंभीर रूप से झुलसे।

    3. ढीले तारों के कारण हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। सरयू (घाघरा) नदी के चहलारी घाट जल भरने के लिए जा रहे थानगांव के राजपुर-चहलारी घाट मार्ग पर पिकअप पर सवार दो कांवड़ियों की 11 हजार हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

    घटना में करीब छह अन्य झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि थौरा,  सीपतपुर, राजपुर आदि गांव के कांवडिये जल भरने जा रहे थे। सुबह आठ बजे राजपुर गांव के बाहर पुल के पास थौरा के पासिनपुरवा के संतोष पिकअप में रखे डीजे म्यूजिक पर खड़े होकर श्रद्धालुओं को माइक से बुला रहे थे।

    इसी दौरान सीपतपुर निवासी चालक गुड्डू ने पिकअप बढ़ा दी और वह हाई टेंशन लाइन तार की चपेट में आ गए। इससे पिकअप में करंट दौड़ने लगा। करंट का झटका लगते ही पिकअप पर बैठे तीन लोग जल्दी से कूद गए, लेकिन संतोष और गुड्डू की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई।

    झुलसे लोगों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तार ढीले थे जोकि लटक  रहे थे। मौके पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सीओ का कहना है कि मृतक कांवड़िये नहीं थे। चालक और उसके सहयोगी की मौत हुई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में छात्र की करंट से मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क को किया जाम