Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में एप पर दिख रही खाद की उपलब्धता, ताला लगाकर सचिव गायब; वितरण न होने से किसान परेशान

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:11 PM (IST)

    सीतापुर में किसानों को खाद की उपलब्धता ऐप पर दिखने के बावजूद वितरण न होने से परेशानी हो रही है। समिति सचिव के गायब होने और ताला लगे होने के कारण किसान ...और पढ़ें

    खाद का वितरण न होने से किसान परेशान।

    खाद का वितरण न होने से किसान परेशान।

    HighLights

    1. सीतापुर में ऐप पर खाद उपलब्ध, फिर भी वितरण नहीं।

    2. समिति सचिव गायब, किसान खाद के लिए परेशान।

    3. धान-गन्ने की फसल को खाद की सख्त जरूरत।

    संवाद सूत्र, कुंवरगड्डी (सीतापुर)। बारिश का मौसम है, धान व गन्ने की फसल के लिए खाद के छिड़काव का यह उत्तम समय है। एप पर समिति पर खाद उपलब्धता दिख रही है, लेकिन वितरण न होने से किसान परेशान हैं। समिति में ताला लगाकर सचिव गायब हैं। शनिवार को सुबह से दोपहर तक किसान समिति पर खाद के लिए इंतजार करते रहे। ताला न खुलने पर वापस चले गए।

    शनिवार की सुबह नौ बजे से लगभग 50 किसान समिति के बाहर खाद के लिए ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। बाहर बैठे देशराज ने बताया कि बुकिंग कराकर आए थे, लेकिन यहां ताला नहीं खुला है। रामआसरे ने बताया समिति व बिक्री केंद्रों पर बुकिंग में मदद नहीं की जाती।

    बाहर से बुक कराने पर 50 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। यह भी पक्का नहीं कि खाद आएगी। मायाराम ने बताया कि इस समय खाद की जरूरत है, लेकिन मिल नहीं पा रही रही।

    महादेई ने बताया कि धान में छिड़काव करना है, दो दिन से आ रहे यहां समिति बंद है। राजेश ने बताया कि गन्ने में छिड़काव करना है। गन्ना बढ़ रहा है, ऐसे में छिड़काव में दिक्कतें होंगी। खाद के लिए कई दिन से आ रहे, यहां खाद होने के बाद भी नहीं दी जा रही।

    बार-बार बुकिंग कराने में खर्च हो रहे पैसे

    किसान रामसरन ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग सिर्फ दो दिन के लिए ही मान्य होती है। अगर इस दौरान खाद नहीं मिली तो दोबारा बुकिंग करानी पड़ती है, जिसमें करीब 50 रुपये अतिरिक्त खर्च आ जाता है।

    खबरें और भी

    देशराज ने बताया कि खाद होने के बाद भी सूचना नहीं है। समिति के बाहर किसी तरह की सूचना भी चस्पा नहीं की गई है। एप पर खाद की उपलब्धता प्रदर्शित हो रही है, लेकिन वितरण नहीं किया जा रहा। किसान बार-बार बुकिंग कराएं, पैसा खर्च करें।

    समिति पर खाद आई है, वितरण का रोस्टर बुधवार व गुरुवार के लिए निर्धारित किया गया है। समिति के बाहर नोटिस चस्पा कर दी गई थी, जिसे किसी ने फाड़ दिया है। सोमवार को खाद वितरित करेंगे। -रामचंद्र, सचिव साधन सहकारी समिति असोधन।

    खाद होने के बाद भी यदि वितरण नहीं हो रहा तो गंभीर बात है। सचिव से बात करके वितरण सुनिश्चित करवाया जाएगा। -संजीव तिवारी, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता।