Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग, गोली लगने से दो युवक घायल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:24 PM (IST)

    सीतापुर के महोली में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद समेत छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरास ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. महोली में पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग हुई।

    2. गोली लगने से बबलू और शाबाज नामक दो युवक घायल।

    3. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश।

    संवाद सूत्र, महोली (सीतापुर)। उरदौली बाजार में बुधवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद हमलावर बाइक से नगर मुख्यालय की ओर भागे। घायल युवक के दोस्त ने पीछा किया तो हमलावरों ने नगर की नवीन गल्ला मंडी गेट के आगे उसे भी गोली मार दी।

    घायलों का एक इलाज ट्रॉमा सेंटर तो दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पांच नामजद समेत छह अज्ञात पर मुकदमा लिख लिया है। एक आरोपित पुलिस की हिरासत में है।

    कुसैला निवासी श्रीराम वर्मा महाजन और उरदौली के मीट व्यापारी आरिफ के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान श्रीराम वर्मा के साथ आए कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली पड़ोस खड़े गजपतिपुर के बबलू के पैर में गोली लग गई। बबलू ने घटना की जानकारी अपने मित्र करतारपुर के शाबाज को दी। हमलावरों का हुलिया और बाइक का नंबर बताया।

    शाबाज हाईवे पर खड़े होकर हमलावरों का इंतजार करने लगे। करतारपुर के मोड़ के पास हमलावरों के निकलने पर शाबाज ने उनका पीछा कर लिया। नवीन गल्ला मंडी गेट के आगे शाबाज ने अपनी बाइक हमलावरों की बाइक के आगे लगा दी। हमलावरों ने शाबाज को भी गोली मार दी।

    घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से शाबाज को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने श्रीराम वर्मा, गुलरिया के अवनीस, प्रवीन व रूपचंद और उरदौली के शेर सिंह समेत छह अज्ञात पर मुकदमा लिखा है। श्रीराम वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    खबरें और भी

    रंजिश की चर्चा

    घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। चर्चा है कि श्रीराम वर्मा और बबलू के बीच किसी मामले को लेकर रंजिश है। अचानक विवाद में नहीं साजिश रचकर घटना की गई है। चर्चा यह भी है कि उरदौली के पंचायत भवन में दावत थी। आरोपित उसमें शामिल होने गए थे।

    पांच नामजद समेत छह अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ चल रही है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है। -जंग बहादुर पांडेय, कोतवाल, महोली।