सीतापुर में अल्ट्रासाउंड रूप के गेट पर मरीज और होमगार्ड में हाथापाई, जांच ठप; इंटरनेट पर Video वायरल
सीतापुर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर मरीज और होमगार्ड के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस विवाद के कारण करीब आधे घंटे तक अल्ट ...और पढ़ें

HighLights
सीतापुर अस्पताल में मरीज और होमगार्ड के बीच हाथापाई हुई।
अल्ट्रासाउंड कक्ष गेट पर विवाद से जांचें आधे घंटे ठप।
देर से डॉक्टर आने के कारण मरीजों को भारी परेशानी हुई।
संवाद सूत्र, सीतापुर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष गेट पर मरीज व होमगार्ड के मध्य हाथापाई का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। लोग वीडियो पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। विवाद के चलते करीब आधा घंटा अल्ट्रासाउंड की जांच ठप रही। इससे मरीज व तीमारदारों को परेशानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। सुबह से ही पर्चा बनवाने से लेकर परामर्श के लिए मरीजों को लंबी लाइन में लगनी पड़ रही है। जांच कराने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में करीब 94 मरीजों के अल्ट्रासाउंड प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ. फहाद अहमद ने किए। वह लखनऊ के हिंद अस्पताल से आते हैं।
सुबह दस बजे के बाद पहुंचने के चलते अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। अनीता, रागिनी, सावित्री, अभिषेक, मनोज व देशराज से बताया कि वह लोग सुबह खाली पेट जांच कराने के लिए आ गए थे। देर से डाक्टर के आने पर होमगार्ड भी जो पहले मरीज आ रहे थे उनको भेजने लगा। इसपर विवाद हो गया। अल्ट्रासाउंड गेट पर हंगामा के चलते करीब तीस मिनट जांच भी ठप रही।
आज भी कोर्ट में रहेंगे रेडियोलाजिस्ट
जिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डा़ जगदीश शुक्रवार व शनिवार को पीलीभीत कोर्ट में रहेंगे। डाक्टर की अनुपस्थित में प्रशिक्षु चिकित्सक डा़ फहाद अहमद मरीजों की जांच करते है। लखनऊ के आने के चलते जांच करने में समय लग रहा है। जिसके चलते विवाद की समस्या बढ़ रही है।
खबरें और भी
अल्ट्रासाउंड केंद्र कक्ष गेट पर हाथापाई क बारे में जानकारी नहीं है, अगर जांच में लगे मरीजों को समस्या हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉ इन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जिला अस्पताल।