Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर: मशीन से एक साथ 30 मरीजाें की होगी थायराइड जांच, 27 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:52 PM (IST)

    सीतापुर के जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच मशीन का शुभारंभ हुआ, जिससे एक साथ 30 मरीजों की जांच 27 मिनट में हो सकेगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच मशीन का शुभारंभ।

    2. एक साथ 30 मरीजों की जांच, रिपोर्ट 27 मिनट में।

    3. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, त्वरित जांच।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच मशीन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा़ सुनीता कश्यप ने मशीन का उद्घाटन करते हुए बताया कि इस नई सुविधा से एक साथ 30 मरीजाें की थायराइड जांच की जा सकेगी। और रिपोर्ट मात्र 27 मिनट में प्राप्त होगी।

    पहले दिन 101 नमूनों की जांच की गई। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल प्रशासन ने इस मशीन की स्थापना से मरीजों को त्वरित और सटीक जांच की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। पिछले तीन माह से यह मशीन अस्पताल की पैथालोजी में रखी हुई थी।

    थायराइड जांच के लिए रीजेंट न होने को लेकर दैनिक जागरण में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

    इसके बाद यह कार्य जल्द शुरू हो सका। मशीन संचालन को लेकर अस्पताल में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी बुधवार को दिया जा चुका है। इसमें तीन लैब टेक्नीशियन के साथ एक चिकित्सक शामिल रहेंगे।