सीतापुर में मिलने के बहाने बुलाकर युवक को दोस्तों ने मार दी गोली, इलाज के दौरान मौत
सीतापुर के मुंशीगंज में दोस्तों ने बुलाकर एक युवक सलमान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1785942329953_m.webp)
मृतक सलमान, फाइल फोटो
HighLights
मुंशीगंज में दोस्तों ने बुलाकर युवक को गोली मारी।
पुरानी रंजिश और अवैध गतिविधियों का था विवाद।
पांच आरोपियों में से तीन गिरफ्तार, दो पर इनाम घोषित।
संवाद सूत्र, सीतापुर। मुहल्ला मुंशीगंज में सोमवार देर रात साथियों ने मिलने के बहाने बुलाकर युवक को गोली मार दी। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच पर मुकदमा लिखकर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दो गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। युवक और आरोपितों पर लूट, हत्या की कुचेष्टा, एनडीपीएस जैसे मामलों के मुकदमे लिखे हैं।
मुंशीगंज का सलमान सोमवार रात घर पर था। रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने उनको फोन करके पानी की टंकी के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद रात 11 बजकर 50 मिनट पर सलमान ने पत्नी मीरा को फोन किया।
बताया, चौधरी टोला के रजत मिश्र, चुंगी के वैभव, पूर्णागिरि मुहल्ले के नितीश त्रिवेदी और मछरेहटा के गदपुरवा के आफाक व नौशाद उन्हें गोली मारकर भाग गए हैं। पत्नी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सलमान को लेकर जिला अस्पताल गई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
कमलापुर के पास सलमान की मौत हो गई। फिर भी परिवारजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रजत और वैभव मिश्र को छोड़कर अन्य तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, चर्चा है कि पीड़ित का घर पुलिस चौकी के करीब है। इसके बावजूद पुलिस उस पर कड़ी निगरानी नहीं रख रही थी।
एक वर्ष पहले तोड़ा था रजत का पैर
सलमान और आरोपित अवैध गतिविधियों में लिप्त रहते थे। गांजा की तस्करी करते थे। इसके अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहते थे। पैसों के बंटवारे को लेकर पिछले वर्ष रजत और सलमान में झगड़ा हो गया था। इसमें सलमान ने रजत का पैर तोड़ दिया था। रजत ने मुकदमा न लिखवाकर उससे बदला लेने की ठानी थी। सोमवार रात उसने बदला ले लिया।
खबरें और भी
रजत पर 13 तो नितीश पर लिखे सात मुकदमे
नगर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि रजत मिश्र पर 13 तो नितीश व आफाक पर सात-सात मुकदमा लिखे हैं। नौशाद पर तीन और सलमान पर एक मुकदमा लिखा है।
यह भी पढ़ें- सीतापुर में सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप
पुलिस की रडार पर एक सफेदपोश
इस घटना में पुलिस के रडार पर एक सफेदपोश भी है। वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो आरोपित उनके यहां काम करते थे। पुलिस का कहना है अपराधियों को सफेदपोश भी संरक्षण देते हैं।
युवक को फोन करके घर से बुलाकर गोली मारी गई थी। पांच पर मुकदमा लिखा गया है। तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी