Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में पिकअप पर पलटा भूसी लदा ट्रक, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 10:32 PM (IST)

    सीतापुर में धामी सरांय के पास भूसी लदा ट्रक पिकअप पर पलट गया। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार चचेरे भाइयों अयान, पुष्पेंद्र और अंकित समेत तीन लोगों की मौ ...और पढ़ें

    हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत।

    हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बिसवां (सीतापुर)। रेउसा मार्ग पर धामी सरांय के पास रविवार शाम भूसी लदा ट्रक पिकअप पर पलट गया। इसमें पिकअप सवार चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसका कारण ट्रक का ओवर हाइट होना बताया जा रहा है।

    बिसवां के सत्तिनपुरवा के अयान और मानपुर की लालपुर कोठी के पुष्पेंद्र व उनका चचेरा भाई अंकित यादव पिकअप में चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट, टाफी भरकर सदरपुर जा रहे थे। धामी सरांय के पास हुए हादसे में पिकअप सवार के साथ ट्रक चालक (बेहोश होने के चलते पहचान नहीं हो पाई) घायल हो गया।

    घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया, जहां पुष्पेंद्र यादव, अयान व अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, ट्रक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक की हालत गंभीर है।

    ट्रक पलटने से मार्ग जाम हो गया। उधर, भूसी बिखर गई। पुलिस ने रिकवरी वैन बुलाकर ट्रक और पिकअप को मार्ग से हटवाया। करीब आधा घंटा मार्ग जाम रहा।

    दो घरों का बुझ गए चिराग

    अंकित यादव और अयान परिवार के इकलौते थे। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि अंकित और अयान मेहनत करके पूरा घर संभाले थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

    पिकअप पर ट्रक पलटने से तीन की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। -वेद प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी, महमूदाबाद।