Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में सावन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश; CCTV से होगी निगरानी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:05 PM (IST)

    सीतापुर में सावन की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। श्यामनाथ मंदिर मार्ग पर मीट की दुकानें बंद करने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के निर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. श्यामनाथ मंदिर मार्ग पर मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश।

    2. मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

    3. सावन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। सावन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एसडीएम सदर जर्नादन, सीओ सिटी कपूर कुमार ने श्यामनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंदिर मार्ग की मीट दुकानदारों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मन्नी चौराहा मार्ग पर गड्ढा भराने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

    क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर मंदिर में सीसी कैमरे लगाने के साथ रविवार रात 12 बजे से भारी वाहनों का पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वाहन वैकल्पिक मार्गाें से होकर निकल सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

    एसडीएम ने मंदिर के आस-पास साफ-सफाई के दिए निर्देश

    एसडीएम ने मंदिर के आसपास दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की गंदगी न हो सके। मंदिर जाने वाले मार्ग पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर करने के भी निर्देश दिए हैं।

    उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशू पटेल ने बताया कि जल्द ही खंभों को सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान कोतवाल दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।