Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे 82 लाख पौधे, विकसित होंगे ऊर्जा और कपि वन

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 01:15 PM (GMT+05:30)

    सीतापुर जिले में 12 जुलाई को 82 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें ऊर्जा और कपि वन भी विकसित किए जाएंगे। इस महाअभियान की निगरानी चुनावी मोड में होगी और 75 प ...और पढ़ें

    12 जुलाई को रोपे जाएंगे 82 लाख पौधे।

    12 जुलाई को रोपे जाएंगे 82 लाख पौधे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। 12 जुलाई को जिले के विभिन्न हिस्सों में 82 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण की निगरानी चुनावी मोड में होगी।

    वन के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भ्रमण करके पौधारोपण का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वन विभाग की साइट पर हर घंटे पौधरोपण का विवरण और फोटो अपलोड होती रहेंगी। इस बार ऊर्जा और कपि दो विशेष वन भी विकसित किए जाएंगे।

    वन विभाग के साथ ही विकास, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, रेलवे, परिवहन, उद्यान, पंचायत राज आदि विभागों ने अपने कर्मचारियों को पौधों को लगाने और संरक्षित करने का प्रशिक्षण दिलवा दिया है। बड़े स्थलों की बैरीकेडिंग करने के बाद ही पौधारोपण कराने को कहा गया है।

    इस बार वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों ने भी रोपे गए पौधों में से कम से कम 75 प्रतिशत को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया है। सर्वाधिक 32 लाख 54 हजार पौधे ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रोपे जाएंगे।

    विभाग प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को आम, इमली, नींबू, कटहल, अमरूद, अशोक, नीम, बकैना आदि के पौधे दिए जाएंगे। दरवाजों पर रोपे जाने के लिए इस बार वन विभाग की ओर सात लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को सहजन के भी पौधे दिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    वन क्षेत्राधिकारी देंगे रिपोर्ट

    इस बार सिर्फ पौधारोपण की नहीं उनकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने सभी वन क्षेत्राधिकारियों को पौधारोपण के बाद सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट देने की व्यवस्था भी बना दी है।

    वन क्षेत्राधिकारियों को अपने विभाग के साथ ही अन्य विभागों की ओर से रोपे गए पौधों की भी मानीटरिंग करनी होगी। ग्रामीणों को जागरूक करके पौधों की रक्षा के लिए प्रेरित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाएगा यूपी, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

    नैमिषारण्य के आसपास होगा वृहद पौधारोपण

    वन विभाग ने नैमिषारण्य के साथ ही आसपास के गांवों में वृहद पौधारोपण की योजना बनाई है। ग्रामीणों से संपर्क करके औषधीय पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके अलावा तीर्थनगरी में रिक्त पड़े भूखंडों पर पौधारोपण किया जाएगा।

    जिले में 81 लाख 75 हजार 900 पौधा रोपे जाएंगे। पौधे तैयार हो गए हैं और गड्ढे खोदे जाने लगे हैं। 12 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
    नवीन खंडेलवाल, डीएफओ।