समाज कल्याण की फ्री कोचिंग में तैयारी कर अफसर बने सुधांशु-अंशू और विकास;अभ्युदय Coaching बनी वरदान
सीतापुर के तीन युवाओं सुधांशु सिंह, अंशू सिंह और विकास राजवंशी ने समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग व भागीदारी भवन से तैयारी कर पीसीएस परीक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की संचालित मुफ्त कोचिंग में तैयारी कर युवाओं ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले के तीन युवा कोचिंग में तैयारी कर रहे थे। सिधौली के हीरपुर के सुधांशू सिंह, अहेवा की अंशू सिंह व जमुनापुर गांव के विकास राजवंशी समाज कल्याण विभाग से संचालित अभ्युदय कोचिंग और भागीदारी भवन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। सुधांशु व अंशू का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यकर) व विकास का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।
पिछले प्रश्नपत्रों का करें रिवीजन, नियमित पढ़े समाचार पत्र
विकास राजवंशी ने बताया कि समाज कल्याण मंत्रालय से संचालित भागीदारी भवन में आवासीय सुविधा मिली, जिससे तैयारी करने का अवसर मिला। उनका यह पहला प्रयास था। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का खूब रिवीजन किया। नियमित समाचार पत्र को भी तैयारी का हिस्सा बनाया। विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्ग दर्शन मिला जिससे तैयारी आसान हुई। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले रिवीजन पर विशेष ध्यान दें और नियमित समाचार पत्र अवश्य पढ़ें।
अपना आत्मविश्वास सदैव रखें मजबूत
सुधांशू सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दिया। नियमित सात से आठ घंटे पढ़ाई की। अभ्युदय कोचिंग की अहम भूमिका रही। सरकार की यह योजना तैयारी करने वालों के लिए वरदान है। अपना आत्मविश्वास सदैव मजबूत रखें। साक्षात्कार में बिना घबड़ाए सहजता से उत्तर दिया। जो नहीं आता था स्पष्ट बताया।
सिलेबस के रिजीवन पर दिया ध्यान
अंशू सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में की गई तैयारी से उनको सफलता मिली। वहां विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्ग दर्शन, टेस्ट व तैयारी अच्छी कराई जाती है। सिलेबस का रिजीवन करया जाता है। तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को आधार बनाया। हिंदी व अंग्रेजी के राष्ट्रीय समाचार पत्र को तैयारी का हिस्सा बनाया जिससे सफलता मिली।
खबरें और भी
समाज कल्याण मंत्री ने जताई खुशी
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इन प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक कारणों से अपने सपनों से वंचित न रहे।
भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को निश्शुल्क हास्टल, भोजन, लाइब्रेरी व नियमित कक्षाओं की सुविधा है। यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।