Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्युदय फ्री कोचिंग में तैयारी कर PCS अफसर बने तीन युवा, अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हुई योजना

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 04:36 PM (IST)

    सीतापुर के तीन युवाओं ने समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय फ्री कोचिंग से तैयारी कर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

    अंशू सिंह, सुधांशू सिंह और विकास राजवंशी।

    अंशू सिंह, सुधांशू सिंह और विकास राजवंशी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की संचालित फ्री कोचिंग में तैयारी कर युवाओं ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले के तीन युवा कोचिंग में तैयारी कर रहे थे। इनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यकर) व नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।

    सिधौली के हीरपुर के सुधांशू सिंह, अहेवा की अंशू सिंह व जमुनापुर गांव के विकास राजवंशी समाज कल्याण विभाग से संचालित अभ्युदय कोचिंग व भागीदारी भवन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

    सुधांशु व अंशू का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यकर) व विकास का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। विकास राजवंशी ने बताया कि भागीदारी भवन में रहकर वह तैयारी कर रहे थे। इससे उनको पढ़ाई व तैयारी का अवसर मिला, वह सफल हुए।

    सुधांशु सिंह ने बताया कि वह अभ्युदय कोचिंग से तैयारी कर रहे थे। नियमित आठ घंटे पढ़ाई करते थे। कोचिंग में विशेषज्ञों की क्लास बहुत काम आई। अंशू सिंह ने बताया कि वह अभ्युदय में तैयारी कर रहीं थीं। तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह कोचिंग वरदान है।

    समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इन प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।

    मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निश्शुल्क कोचिंग के माध्यम से युवाओं को समान अवसर दिए जा रहे हैं। कोचिंग से मिले मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री व विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से युवा सफल हुए।

    समाज कल्याण मंत्रालय की गोमती नगर के भागीदारी भवन में संचालित निश्शुल्क आवासीय कोचिंग व अभ्युदय योजना युवाओं के लिए वरदान है। भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को फ्री हॉस्टल, भोजन, लाइब्रेरी व नियमित कक्षाओं की सुविधा है।

    खबरें और भी

    जिसके तहत विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

    यह भी पढ़ें- 'डीएम अंकल, प्लीज रास्ता बनवा दीजिए', छात्रा श्रुति सिंह ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    यह भी पढ़ें- RO-ARO परीक्षा में योगी सरकार की इस योजना के 10 अभ्यर्थियों ने लहराया परचम, बेहतर माहौल ने दिलाई सफलता