यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक नाम के दो बदमाश, दोनों एक साथ घूम रहे थे… जैसे ही सामने आई पुलिस तो छूट गए पसीने!
सीतापुर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में दो 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश कार से घूम-घूमकर घटनाएं कारित करते थे। पुलिस ने 35000 ...और पढ़ें

HighLights
- बदमाशों पर दर्ज हैं 40 से अधिक मुकदमे
- एक कार, दो तमंचा और कारतूस बरामद
संवाद सूत्र, सीतापुर। पुलिस की शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला चौबग्ग के पास बाईपास रोड पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों 25-25 हजार के इनामी हैं। कुछ बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़ में आए बदमाशों पर गैर राज्यों एवं गैर जिलों के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे हैं।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि बदमाश का गिरोह कार से घूम-घूमकर घटनाएं कारित करते थे। 35,000 नकदी के साथ ही बदमाशों से एक कार, दो तमंचा और कारतूस बरामद की गई हैं।
कार छोड़कर भागने लगे बदमाश
मुखबिर की सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने बाईपास रोड पर गंगाधर मिश्र नगर के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे घेराबंदी की।
इस दाैरान उन्होंने एक कार को रोकने का प्रयास किया। उसमें सवार युवक कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली से दो युवक घायल हो गए। उन्हें पकड़ लिया गया।
दोनों का नाम कमलेश लोनिया है। एक रेउसा थाना के मधवापुर और दूसरा थानगांव के महेशपुर का रहने वाला है। दोनों पर सीतापुर के साथ लखनऊ, रायबरेली आदि जनपदों में 40 से अधिक जोरी व नकबजनी के मुकदमे लिखे हैं।
पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों के कुछ साथी भागने में सफल रहे। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने रोड के किनारे जंगल में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ा है। कुछ बदमाश भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
-चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक
नगर में चोरी करने के फिराक में थे बदमाश
बदमाश नगर में चोरी करने के फिराक में थे। कार से रेकी करने जा रहे थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके गैंग ने पांच जुलाई को सकरन के रुद्रपुर में, 24 जून को कमलापुर के और 10 सितंबर को बिसवां के बहरवा में और नौ सिंतंबर को मोहनलालगंज लखनऊ के धनवारा में चोरी की थी।