Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में सात अप्रैल से शुरू होगी दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया, 13 को मतदान

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:24 PM (IST)

    दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 7-8 अप्रैल को नामांकन, 9 अप्रैल को ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना जारी करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सात व आठ अप्रैल को नामांकन पत्रों की बिक्री तथा दाखिला होगा।

    नौ अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी तथा उसी दिन वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। बताया कि 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

    11 पदों पर चुनाव प्रस्तावित

    सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा, सुखसागर यादव, विनोद वर्मा व मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव सहित 11 पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं। बताया कि इस बार करीब 135 से 140 अधिवक्ता मतदाता मतदान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में मिला 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का विशाल भंडार, बदलेगा यूपी का औद्योगिक भविष्य

    चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बार सभागार में सरगर्मी बढ़ गई और संभावित उम्मीदवार अपनी-अपनी गोलबंदी में जुट गए। अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए कई संभावित उम्मीदवार अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए और बार हित में समर्थन की मांग करने लगे हैं।

    खबरें और भी