Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में पशु तस्करी में अब ईडी की दखल, 100 करोड़ के नेटवर्क की होगी पड़ताल

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    सोनभद्र में पुलिस ने 80-100 करोड़ रुपये के पशु तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यूपी, बिहार और प ...और पढ़ें

    सोनभद्र पशु तस्करी: ईडी करेगी 100 करोड़ के मनी ट्रेल की गहन पड़ताल।

    सोनभद्र पशु तस्करी: ईडी करेगी 100 करोड़ के मनी ट्रेल की गहन पड़ताल।

    HighLights

    1. पुलिस ने 11 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।

    2. 80-100 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ।

    3. अब ईडी मनी ट्रेल की जांच करेगी।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैले पशु तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पशुओं की खरीद, परिवहन और स्लाटर हाउसों तक आपूर्ति करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बीच अब मामले में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच भी तेज हो गई है।

    अब तक पुलिस 11 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके बैंक खातों में करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के लेनदेन का राजफाश कर चुकी है। अब जांच तस्करों से आगे बढ़कर वेयर हाउस और स्लाटर हाउस संचालकों तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले में सामने आए मनी ट्रेल की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर सकता है।

    पुलिस की ओर से जुटाए गए बैंक खातों, डिजिटल भुगतान और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का ब्यौरा संबंधित एजेंसियों को भेजने की तैयारी है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि तो की, लेकिन जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को पश्चिम बंगाल के चिन्हित वेयर हाउस और स्लाटर हाउस संचालकों के खातों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार के संबंधित विभागों से खातों का विवरण प्राप्त कर लेनदेन की गहन जांच की जाए।

    खबरें और भी

    जांच में सामने आया है कि हुगली जिले के पंडुआ थाना क्षेत्र के बलिहट्टा निवासी गिरफ्तार पशु तस्कर राजा कुरैशी के खाते से करीब ढाई करोड़ रुपये विभिन्न पशु तस्करों को भेजे गए। यह भुगतान फोन-पे समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से भी किया गया। पुलिस के अनुसार राजा कुरैशी यूपी और बिहार से पशुओं की खरीद कर उन्हें पश्चिम बंगाल के वेयर हाउस और स्लाटर हाउसों तक पहुंचाता था।

    पशु तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच के लिए एक माह पूर्व पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। टीम सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली के अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैले नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। विभिन्न थानों में छह तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।