Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र पुलिस से ED ने मांगा पशु तस्करों के बैंक खातों का ब्योरा, 100 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की करेगी जांच

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:30 AM (IST)

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रयागराज ने सोनभद्र पुलिस से पशु तस्करों के करीब 20 बैंक खातों का ब्योरा मांगा है, जिनमें 80-100 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुल ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. ईडी प्रयागराज ने पशु तस्करों के बैंक खातों का ब्योरा मांगा।

    2. करीब 20 खातों में 80-100 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा।

    3. बिहार से बंगाल तक फैले पशु तस्करी नेटवर्क की जांच होगी।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। प्रवर्तन निदेशालय प्रयागराज पशु तस्करों के आर्थिक अपराध की जांच करेगा। निदेशालय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर बिहार से पश्चिम बंगाल तक सक्रिय पशु तस्करों के करीब 20 बैंक खातों का पूरा विवरण मांगा है। इन खातों से करीब 100 करोड़ रुपये तक का लेनदेन पुलिस की जांच में सामने आया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की नजर इस पर पड़ी।

    निदेशालय ने सोनभद्र पुलिस ने इन सभी बैंक खातों का डिटेल तलब किया है। पुलिस इस मामले में करीब 11 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि छह तस्करों पर गैंग्सटर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल तक पशु तस्करों का नेटवर्क फैला हुआ है।

    तस्करों का एक गिरोह बिहार से पश्चिम बंगाल तक पशु तस्करी के रैकेट को संचालित करता है जबकि दूसरा गिरोह बिहार से झारखंड में पशु तस्करी में लिप्त है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने यूपी, बिहार से पश्चिम बंगाल तक पशु तस्करी के गिरोह को पकड़ा।

    जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पशुओं की खरीद, परिवहन और स्लाटर हाउसों तक आपूर्ति करने वाले गिरोह के सदस्यों के बीच करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पंडुआ थाना क्षेत्र के बलिहट्टा निवासी गिरफ्तार पशु तस्कर राजा कुरैशी के खाते से करीब ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन पकड़ा गया है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि इस गिरोह के अब तक गिरफ्तार 11 तस्करों के करीब 20 बैंक खातों में लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय प्रयागराज ने सोनभद्र पुलिस से गिरफ्तार पशु तस्करों के बैंक खातों, डिजिटल भुगतान और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का ब्योरा मांगा है। संबंधित ब्योरा भेजने की तैयारी चल रही है।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में अंधविश्वास में वृद्ध महिला को पीटकर हाथ तोड़ा, भतीजे पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप