सोनभद्र में कुत्ते ने 15 लोगों को दौड़ा दौड़ाकर काटा, कुत्ते के आक्रामक रुख को देखकर मौके पर अफरातफरी का रहा माहौल
सोनभद्र के गुरुद्वारा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घायलों को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ् ...और पढ़ें

सोनभद्र में कुत्ते का आतंक, 15 लोगों को काटा, नगर पालिका पर उठे सवाल।
HighLights
सोनभद्र में एक कुत्ते ने 15 लोगों को काटा।
घायलों को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन लगे।
नगर पालिका की निष्क्रियता पर लोगों ने सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद के कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। आए दिन कुत्ते कहीं न कहीं लोगों को जख्मी कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने का नगर पालिका की ओर से काेई इंतजाम नहीं है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के गुरुद्वारा क्षेत्र में मंगलवार को कुत्ते ने 15 लोगों को काट लिया। इससे वहां करीब एक घंटे तक अफरातफरी मच गई।
कुत्ता जिधर से गुजरा लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने कुत्ते को डंडे से मारकर भगाया तब राहत हुई। घायलों ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाया। लोगों ने बताया कि कुत्ता सड़क पर इधर-उधर दौड़ते हुए सामने आने वाले लोगों पर झपट रहा था।
हमले में न्यू कालोनी निवासी राजू सोनी (49), दरोगाजी की गली निवासी अब्बास सिद्दीकी (25), आसिफ अली (26), अली हमजा (17), पुरब मोहाल निवासी गोलू (24), कैथी निवासी बाल गोविंद यादव (75), राजकुमार (52), राजेंद्र शर्मा (55) समेत कई लोग घायल हुए हैं। इनमें दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।