Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सड़क से लेकर संसद तक हिंसा अनुचित', मायावती ने सरकार और CJP से क्या अपील की?

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक मुद्दे और जंतर मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। ...और पढ़ें

    बसपा सुप्रीमो मायावती। (तस्वीर- फाइल)

    बसपा सुप्रीमो मायावती। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक मुद्दे और जंतर मंतर पर छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार को भी जमकर घेरा है।

    मायावती ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर मंतर में पिछले कई दिनों से, खासकर मेडिकल की नीट जैसी विशेष परीक्षा आदि में पेपरलीक व अन्य गड़बडियों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं व उनके परिवार के काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे जीवन को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक में जबरदस्त हंगामा बरपा है। अब इसका राजनीतिकरण करने से यह मुद्दा सरकार के साथ सीधे टकराव का हो गया है, जिस विषम स्थिति से देश को निकालना जरूरी है, क्योंकि इससे दिल्ली में ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    भ्रष्टाचार का परिणाम है पेपर लीक- मायावती

    मायावती ने कहा, 'वैसे चाहे पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी/ग़बन आदि का गर्म मामला हो या फिर ऑल-इण्डिया व राज्यों की परीक्षाओं आदि में पेपरलीक का मुद्दा हो, यह सभी मूलतः भ्रष्टाचार के हर स्तर पर पनपने का ही परिणाम है।'

    कहा कि यह संवैधानिक नैतिकता (constitutional morality) से भी जुड़ा मामला है, जिसके अभाव में यह देश को दीमक की तरह खाता चला आ रहा है, जबकि संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने गुड गवरनेन्स हेतु इस पर खास ध्यान देने की जरूरत पर विशेष बल दिया है।

    मायावती ने सरकार और सीजेपी से की अपील

    मायावती ने कहा कि सीजेपी के व्यापक हो रहे आन्दोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने संकीर्ण स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक में टकराव व हिंसा किया जाना घोर अनुचित है। सरकार व आन्दोलनकारी दोनों मिलकर इसका शान्ति व सौहार्दपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें उतना ही उचित।

    यह भी पढ़ें- 'पेपर लीक और बेरोजगारी पर मायावती ने उठाए सवाल', कहा- उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई करे सरकार


    खबरें और भी