Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में बिजली कनेक्शन छुड़ाने पर कर दी पड़ोसी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:34 PM (IST)

    सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन छुड़ाने की रंजिश में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    HighLights

    1. बिजली कनेक्शन छुड़ाने पर पड़ोसी की हत्या।

    2. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा।

    3. लाठी से हमला कर की गई थी हत्या।

    जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। सीमा से सटे सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर राजफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    शुक्रवार को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर कोल उर्फ छंदू (35) का शव लुकामन पनिका के घर के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    पुलिस ने अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुन्नालाल पनिका (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    जांच में सामने आया कि पड़ोसी मृतक अक्सर आरोपित का बिजली कनेक्शन छुड़ा देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे आरोपित ने लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।

    आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में की गई।