सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगा प्राइवेट पार्ट में बांधा पत्थर, अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, गंभीर हाल में रेफर
युवक को अर्द्धनग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध दिया गया। आरोप है कि उसके मुंह में चूना पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाय ...और पढ़ें

युवक को अर्द्धनग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध दिया गया और मुह में चूना पोतकर गांव में घुमाया गया।
HighLights
भाई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट
उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने कहा होगी कार्रवाई
नंगा करके घुमाने का वीडियो हो रहा वायरल
जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक युवक को गाली-गलौज करने के आरोप में बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक के भाई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने युवक पर घर पर आकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
इकदिरी गांव क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई गुरुवार को बाइक से बभनी बाजार गया था। जब वह दोपहर में घर लौट रहा था, तब करकच्छी गांव में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पकड़कर अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां उसे बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे अर्द्धनग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध दिया गया। आरोप है कि उसके मुंह में चूना पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया।
जब वह और उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी मारा पीटा गया और बाल पकड़कर घसीटा गया। गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घायल को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने बभनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने उसके घर पर आकर गाली-गलौज की। महिला का कहना है कि उसने मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। उसने यह भी बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ने युवक पर आए दिन छेड़खानी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
खबरें और भी
थाने के उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बन गई है और सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।