Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब मछलियों का भी होगा बीमा, मत्स्य पालकों को लाभ के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:17 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत अब मछलियों का भी बीमा होगा, जिससे प्राकृतिक आपदा या बीमारी से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी। सो ...और पढ़ें

    अब मछलियों का भी होगा बीमा। AI जेनरेटेड फोटो

    अब मछलियों का भी होगा बीमा। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. मछलियों का बीमा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत।

    2. प्राकृतिक आपदा, बीमारी, प्रदूषण से होने वाले नुकसान की भरपाई।

    3. सोनभद्र के मत्स्य पालक ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाएं।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत अब मछलियों का भी बीमा होगा। इसमें प्राकृतिक आपदा, बीमारी या प्रदूषण से मछलियों के मरने पर होने वाले नुकसान की भरपाई होगी। इसके लिए मत्स्य पालन का ठेका लेने वालों को आनलाइन आवेदन करना होगा।

    सोनांचल में धंधरौल बांध, रिहंड डैम, डोंगिया जलाशय, नगवां डैम जैसे बड़े बांधों के साथ ही तहसील स्तर पर छोटी-छोटी बंधियों में मत्स्य पालन का ठेका होता है।

    मत्स्य पालक अधिकतम बोली लगाकर ठेका प्राप्त करते हैं और मछली पालन करते हैं। यह उनके रोजगार का बड़ा माध्यम है। लेकिन बाढ़, सूखा, बीमारी या जल प्रदूषण से मछलियों के मरने पर पालकों को लाखों का नुकसान हो जाता था। नई योजना से अब बीमा कंपनियां नुकसान का आकलन कर मुआवजा देंगी।

    मत्स्य अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य मत्स्य पालकों को जोखिम मुक्त करना है। सोनभद्र में सैकड़ों लोग मत्स्य पालन से जुड़े हैं। बीमा के लिए पालकों को मत्स्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। प्रीमियम का कुछ हिस्सा सरकार वहन करेगी।

    रिहंद व धंधरौल से प्रतिवर्ष मिलता है साढ़े तीन करोड़ का राजस्व

    सोनांचल के रिहंद व धंधरौल बांध के मछलियों की बिक्री से सरकार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती है। रिहंद डैम से करीब ढाई करोड़ और धंधरौल बांध से करीब एक करोड़ रुपये राजस्व मिलता है।

    खबरें और भी

    धंधरौल बांध की मछलियों में खासकर रोहू की आपूर्ति पश्चिम बंगाल तक होती है। यहां के ठेकेदार मछलियों को पैक कराकर मुगलसराय से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजते हैं। रिहंद की मछलियों की भी गैर राज्यों में बड़ी डिमांड है।

    प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत मछलियों का बीमा कराया जा रहा है। इसके लिए मत्स्य पालकों को सूचना दी गई है। मत्स्य पालक बीमा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक मत्स्य पालक कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। -उप निदेशक मत्स्य, सोनभद्र।