सोनभद्र में सराफा कारोबारी से लूट के दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
सोनभद्र में सराफा कारोबारी से लूट के दो अंतरप्रांतीय लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी रमेश साकेत के पैर में ग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सोनभद्र में सराफा कारोबारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी रमेश साकेत के पैर में गोली लगी।
लुटेरों से तमंचा, बाइक और 12,200 रुपये बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र)। चपकी निवासी सराफा कारोबारी से व्यवसायी से आभूषण लुटने वाले दो अंतरप्रांतीय लुटेरों को पुलिस ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के बरगवां थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी रमेश साकेत के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दूसरे आरोपित मनोज साकेत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लुटेरों के पास से तमंचा, बाइक और 12,200 रुपये बरामद किया है। रमेश पर सिंगरौली के तीन थानों में 13 मुकदमें दर्ज हैं। चपकी निवासी कुलधीर कुमार सराफा कारोबारी है।
18 जुलाई को वह रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेच कर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे शीशटोला जंगल में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया था। चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण व करीब 40 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी।
शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव व थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष कुमार सिंह हमराहियों के साथ शीशटोला जंगल में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए।
खबरें और भी
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे मगरमाड़ तिराहे की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो वे उनकी बाइक मगरमाड़ तिराहे से करीब 100 मीटर आगे अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपित झाड़ियों की ओर भागे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। तभी आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में लुटेरे 34 वर्षीय रमेश साकेत के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसके साथ ही बड़खोर गांव निवासी उसके साथी मनोज साकेत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित रमेश साकेत ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 जुलाई को शीशटोला जंगल में सर्राफा व्यापारी से लूट की थी। लूट की रकम में चार साथियों को 10-10 हजार का हिस्सा मिला था। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि दो अन्य आराेपितों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।