Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाया प्रेम संबंध, धोखा मिलने पर प्रेमिका ने दर्ज कराई शिकायत

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 10:46 PM (IST)

    सोनभद्र में तीन साल के प्रेम संबंध में नया मोड़ आया है। प्रेमी का विवाह कहीं और तय होने की जानकारी पर प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने ...और पढ़ें

    प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप।

    प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। प्रेमी व प्रेमिक के बीच तीन वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंध में उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब प्रेमी का विवाह कहीं और तय किये जाने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका आक्रोशित हो उठी। खुद को ठगा महसूस कर रही युवती ने कथित प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिससे मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमिका कोन क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में ओबरा में रहकर पढ़ाई कर रही है। वहीं प्रेमी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जो ओबरा में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

    बताया जा रहा है कि दोनों एक ही जाति और बिरादरी के हैं तथा आपस में दूर के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उससे विवाह का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक प्रेम संबंध बनाए रखा, लेकिन अब अचानक उसका विवाह अन्यत्र किया जा रहा है।

    इस जानकारी के बाद युवती ने इसे अपने साथ धोखा बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई।

    मामले की जानकारी होते ही प्रेमिका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने को लेकर घंटों बातचीत चली।

    पुलिस की मौजूदगी में समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।

    यह भी पढ़ें- कारोबारी का अपहरण करने वाले निकले रिश्तेदार, चचेरे जीजा समेत चार को कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल की सजा

    खबरें और भी