Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में बड़ा हादसा, पिपरी सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की मौत

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 26 Jan 2026 03:05 PM (IST)

    सोनभद्र के रेनुकूट में मुर्धवा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला अस्पताली देवी की मौत हो गई। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय की सरकारी गाड़ी ने ...और पढ़ें

    सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: पिपरी सीओ की गाड़ी से महिला की मौत, कई घायल।

    सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: पिपरी सीओ की गाड़ी से महिला की मौत, कई घायल।

    HighLights

    1. महिला की मौत, सीओ पिपरी सहित कई घायल।

    2. सरकारी गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी, गड्ढे में गिरी।

    3. रेनुकूट के मुर्धवा मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा।

    जागरण संवाददाता, रेनुकूट (सोनभद्र)। मुर्धवा मोड़ पर बड़ा हादसा: मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सीओ पिपरी और उनके साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है।

    महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी