सोनभद्र में बनेंगे दो नए राजकीय हाईस्कूल, 3.18 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
सोनभद्र में 3.18 करोड़ रुपये की लागत से दो नए राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय क ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
सोनभद्र में दो नए राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण होगा।
3.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे कोटा, करमसार में स्कूल।
ग्रामीण छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा के लिए मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब माध्यमिक शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। जिले में दो नए राजकीय हाईस्कूलों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए चोपन विकास खंड के कोटा और करमसार गांव में एक-एक बीघा भूमि चिह्नित कर ली गई है।
दोनों विद्यालयों के निर्माण पर करीब 3.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इन विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों स्थानों पर वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिन्हें उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल का स्वरूप दिया जाएगा।
वर्तमान में कोटा गांव से राजकीय इंटर कॉलेज कोन की दूरी करीब 25 किमी और करमसार से राजकीय इंटर कॉलेज ओबरा की दूरी करीब 12 किमी है। ऐसे में हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
खासकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए विद्यालयों के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने गांव और आसपास ही बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अभिभावकों की चिंता भी कम होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली के पास खड़े ट्रक में टकराई बाइक सवार, एकलौते पुत्र की मौत
माध्यमिक शिक्षा की मजबूती के लिए 11 प्रधानाचार्य किये गए हैं तैनात
माध्यमिक शिक्षा की मजबूती के लिए निदेशालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत हाल में ही विभाग ने 11 राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की तैनाती कर दी है। यह प्रधानाचार्य विद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ ही पठन पाठन में भी सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यालयों में टीएलएम व अन्य गतिविधियों के जरिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।
जनपद में कोटा और करमसार गांव में राजकीय हाईस्कूल की स्थापना होगी। इसके लिए 3.18 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र