Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव, नहाने की बात कहकर घर से निकली थी मृतका

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:10 PM (IST)

    सोनभद्र के ओबरा में सेक्टर तीन स्थित छठ घाट के पास एक युवती अर्चना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटका मिला। 20 वर्षीय अर्चना शुक्रवार को प ...और पढ़ें

    दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव।

    दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव।

    HighLights

    1. ओबरा में 20 वर्षीय युवती अर्चना का शव संदिग्ध हालत में मिला।

    2. पुराने मकान के टिन शेड में दुपट्टे से लटका था शव।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित छठ घाट के पास शनिवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। युवती का शव पुराने मकान के टिन शेड के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है।

    उसकी छोटी बहन अंतिमा के अनुसार पहले उनका परिवार घटनास्थल पर बने मकान में रहता था, लेकिन वर्तमान में सभी लोग भलुआ टोला क्षेत्र स्थित किराए के मकान में रहते हैं।

    अंतिमा ने बताया कि भलुआ टोला में पानी की समस्या होने के कारण शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अर्चना अपने पुराने मकान पर नहाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। शाम होने के बाद स्वजन को उसकी चिंता होने लगी।

    परिवार के लोग उसे खोजते हुए पुराने मकान तक पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका और रात में सभी वापस लौट आए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्वजन दोबारा अर्चना की तलाश में वहां पहुंचे तो देखा कि उसका शव मकान के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है। शव देखते ही स्वजन में कोहराम मच गया। उन्होंने शव को नीचे उतारकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

    खबरें और भी