Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा से पिकअप में गांजा लेकर कौशांबी, प्रयागराज जा रहा था आरोपी सोनभद्र में पकड़ा गया

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

    सोनभद्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बभनी पुलिस ने एक पिकअप से 50.5 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ओडिशा से गांजा लाकर कौशांबी औ ...और पढ़ें

    सोनभद्र में 50 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से प्रयागराज ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार।

    सोनभद्र में 50 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से प्रयागराज ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार।

    HighLights

    1. सोनभद्र में 50.5 किलो गांजा पिकअप से बरामद।

    2. ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज ले जा रहा था।

    3. कौशांबी निवासी तस्कर पवन पाल गिरफ्तार, पिकअप सीज।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गाजीपुर व बभनी थाना की पुलिस ने रविवार की रात सेवाकुंज आश्रम के पास से एक पिकअप से 50 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके आरोप में पुलिस ने कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के गोहानी कलां निवासी 28 वर्षीय पवन पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया।

    दुद्धी सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर टीम को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रघुनाथपुर की ओर से एक गांजा तस्कर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बभनी थाना क्षेत्र स्थित सेवा कुंज आश्रम के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार शाम करीब सात बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

    जांच के दौरान वाहन से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पवन पाल ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज, कौशांबी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पिकअप को सीज कर दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है।