Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी कार, तीन बैंक कर्मि‍यों की जान पर बन आई

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

    सोनभद्र में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। केनरा बैंक के ती ...और पढ़ें

    सोनभद्र में बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार, तीन बैंककर्मी बाल-बाल बचे।

    सोनभद्र में बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार, तीन बैंककर्मी बाल-बाल बचे।

    HighLights

    1. बाइक सवार को बचाने में कार खाई में गिरी।

    2. तीन केनरा बैंक कर्मचारी मामूली चोटों के साथ सुरक्षित।

    3. बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर बड़ा हादसा टला।

    जागरण संवाददाता, म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव के पास बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ट्रक को ओवरटेक कर सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में कार सवार अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव को मामूली चोटें आईं। सभी सुरक्षित बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की।

    कार सवार केनरा बैंक के कर्मचारी हैं और बीजपुर के रजमिलान स्थित शाखा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक बाइक आने पर चालक ने टक्कर से बचने के लिए कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सभी सवार सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।