विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonbhadra: आल्टो कार पर राखड़ लदा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे चारों

Published: Mon, 04 Mar 2024 01:46 PM (IST)

Road Accident पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रक एक अल्टो कार पर पलट ...और पढ़ें

आल्टो कार पर राखड़ लदा ट्रक पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
आल्टो कार पर राखड़ लदा ट्रक पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। Road Accident: पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रक एक अल्टो कार पर पलट गया। इससे कार सवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली अंतर्गत ढेकी गांव निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा व शुक्रवारी देवी के रूप में हुई है।

बेटे के लिए लड़की देखने जा रहे थे चारों

कार से चारों वाराणसी में अपने पुत्र के लिए लड़की देखने जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना की जानकारी शाम करीब छह बजे पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और राख को हटवाना शुरू कर दिया है। शवों को निकालने का कार्य जारी है।

घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचे लोग

वह सभी लोग रविवार की सुबह अपने घर से निकले थे। कार दीपक चला रहा था। रास्ते में उन सभी को रेणुकूट से एक रिश्तेदार को भी लेना था। रेणुकूट निवासी रिश्तेदार उन लोगों के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब वह लोग घंटों बाद भी उसके घर नहीं पहुंचे तो रिश्तेदार ने दीपक के मोबाइल पर फोन किया।

उसका नंबर स्वीच आफ बताने पर उसने रामायण को फोन लगाया। उनका भी फोन स्विच आफ था। एक साथ सभी लोगों का फोन आफ होने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने इष्ट मित्रों और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी कि दीपक और उनके परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

परिवार वालों ने उनकी तलाश भी शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम करीब पांच से छह बजे तक के बीच जब मकरा क्षेत्र में बारिश हुई तो लोगों ने देखा कि राख के अंदर कार है। इस पर लोगाें ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पिपरी सीओ अमित कुमार, एसओ हमराहियोें के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया और सड़क पर एक लेन से आवागमन ठप करा दिया।

यह भी पढ़ें-

गोआश्रय स्थल में कुत्तों ने गाय और बछड़े को नोच-नोच कर मार डाला, अधिकारी बोले- वीडियो में कुत्ता जैली खा रहा...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।